Loading Page...

कार्तिक पूर्णिमा विशेष

 हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं।हिंदू धर्म में कार्तिक के महीने का खासा महत्‍व होता है। सभी 12 पूर्णिमाओं में कार्तिक मास की पूर्णिमा अपना खास स्थान रखती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन स्नान करने से व्यक्ति के सारे पाप धुल जाते हैं। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने से पुण्य प्राप्त होता है। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन कृतिका नक्षत्र में भगवान भोलेनाथ के दर्शन मात्र से व्यक्ति सात जन्मों तक धनी और ज्ञानी होता है। इस दिन चंद्रमा जब आकाश में उदित हो रहा हो ठीक उसी समय शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसूया और क्षमा इन कृतिकाओं का पूजन करने से भोले भंडारी प्रसन्न होते हैं।